[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अरावली संरक्षण पर केंद्र सरकार के फैसले का मनसा में स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अरावली संरक्षण पर केंद्र सरकार के फैसले का मनसा में स्वागत

अरावली संरक्षण पर केंद्र सरकार के फैसले का मनसा में स्वागत

गुढ़ागौड़जी : मनसा में अरावली संरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे पर्यावरण प्रेमियों और आंदोलनकारियों का मीन सेना अध्यक्ष सुरेश मीणा, सरपंच बाबुलाल फोजी और पूर्व सरपंच जगदीश गुर्जर की उपस्थिति में सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।

संघर्ष समिति और अरावली बचाओ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के अरावली संरक्षण के निर्णय पर आभार व्यक्त किया और इसे जनआंदोलन की बड़ी सफलता बताया। ब्रह्मदत मीणा और महिपाल गुर्जर ने कहा कि 22 दिसंबर से आंदोलन शुरू करने का निर्णय जनसहयोग और जागरूकता के परिणामस्वरूप सकारात्मक कदम में बदला गया। फिलहाल आंदोलन को एक बार के लिए स्थगित किया गया है, लेकिन सतत निगरानी जारी रहेगी।

वक्ताओं ने अरावली पर्वतमाला के जलवायु, जलस्रोत, वन और जैव विविधता के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में पुजारी रविन्द्र शर्मा, शीशराम गुर्जर, राजेन्द्र गुर्जर, मदनलाल मीणा, रणवीर गुर्जर और बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77