सरदारशहर में 12.50 लाख की अफीम जब्त:2 किलो 670 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जांच जारी
सरदारशहर में 12.50 लाख की अफीम जब्त:2 किलो 670 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, जांच जारी
सरदारशहर : सरदारशहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 2 किलो 670 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की कीमत करीब 12.50 लाख रुपए बताई जा रही है। थानाधिकारी मदनलाल विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरदारशहर-हनुमानगढ़ मेगा हाइवे पर नाकाबंदी की। करणी होटल के पास संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक वाहन को रोका गया, जिसमें अवैध मादक पदार्थ पाया गया।
पुलिस ने मध्यप्रदेश निवासी भैरूलाल धाकड़ (35) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 किलो 670 ग्राम अफीम और तस्करी में इस्तेमाल किया गया वाहन जब्त किया गया। पुलिस अब गिरफ्तार तस्कर से उसके नेटवर्क, मुख्य आपूर्तिकर्ताओं और दैनिक गतिविधियों के बारे में पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थ के बड़े कारोबारियों तक पहुंचना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2093064


