खींवणसर जीएसएस पर किसानों का प्रदर्शन:कम वोल्टेज आने का विरोध किया, बोले-पानी की मोटरें जल रही
खींवणसर जीएसएस पर किसानों का प्रदर्शन:कम वोल्टेज आने का विरोध किया, बोले-पानी की मोटरें जल रही
सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड के खींवणसर बिजली जीएसएस पर बुधवार को उदासर बीदावतान के किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि उनके कृषि कनेक्शनों को कम वोल्टेज मिल रहा है, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है।
जीएसएस से 175 से अधिक कनेक्शन जुड़े
राकेश देहडू के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि उदासर बीदावतान बिजली फीडर से 175 से अधिक कृषि कनेक्शन जुड़े हैं। इन कनेक्शनों पर वर्तमान में 250 से 300 वोल्टेज ही आ रहा है, जिससे मोटर जलने की आशंका रहती है। इसके अतिरिक्त, बार-बार बिजली कटौती के कारण रबी की फसलों जैसे जौ, गेहूं, सरसों, ईसबगोल, मेथी और जीरा की सिंचाई में किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अधिकारियों को समस्या बताई, समाधान नहीं हुआ
किसान दौलतराम पूनिया और ओमप्रकाश स्वामी ने जानकारी दी कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। किसानों ने यह भी बताया कि जीएसएस के बिजली के तार और इंसुलेटर टूटे हुए हैं, जो इस समस्या का एक प्रमुख कारण है।
एईएन ने स्थायी समाधान का आश्वासन दिया
बिजली विभाग के एईएन राजेश कुमार ने किसानों की मांगों को उचित बताया और जल्द ही स्थायी समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सरदारशहर-चूरू मुख्य सड़क को जाम कर देंगे।
ये रहे मौजूद
इस प्रदर्शन में राकेश देहडू, दौलतराम पूनिया, ओमप्रकाश स्वामी, लालचंद सारण, विजय पूनिया, रमेश सिहाग, श्रीचंद नैण, राजू भंवरियां, संदीप भंवरिया, विक्रमसिंह राठौड़, खेताराम सारण, ख्यालीराम सहू, सुरेंद्र बागड़वा सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039980


