खेतड़ी के गोठड़ा में विकास रथ यात्रा का स्वागत:बीजेपी नेताओं ने सरकार के गिनाए काम, योजनाओं का लाभ लेने की अपील
खेतड़ी के गोठड़ा में विकास रथ यात्रा का स्वागत:बीजेपी नेताओं ने सरकार के गिनाए काम, योजनाओं का लाभ लेने की अपील
खेतड़ीनगर : खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा गांव में बुधवार को राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकास रथ यात्रा का आयोजन किया गया। सुशासन पखवाड़े के तहत आयोजित यह यात्रा पूनम धर्मपाल गुर्जर के नेतृत्व में गोठड़ा पहुंची, जहां जनसुनवाई भी की गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे जनता तक पहुंचाना है।
गोठड़ा में सरपंच सरती देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने राजकीय अस्पताल भवन के भीतर विकास रथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समग्र विकास के संकल्प को दोहराया गया।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच सरती देवी ने राजकीय अस्पताल में सुविधाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने विशेष रूप से राजकीय अस्पताल के लेबर रूम में बेहतर उपकरणों की मांग रखी। इसके अतिरिक्त, ग्रामवासियों की ओर से अन्य विकास कार्यों से संबंधित मांगें भी प्रस्तुत की गईं।
425 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराने का दावा
संबोधन में पूनम धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि पिछले दो वर्षों में खेतड़ी क्षेत्र में लगभग 425 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। इनमें से करीब 200 करोड़ रुपए सड़क निर्माण कार्यों पर खर्च किए गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में 37 अस्पतालों के कार्यों की प्रगति और शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक स्कूल को समान बजट उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी।
यह रहे मौजूद
पूनम धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर पूनम धर्मपाल गुर्जर ने विकास कार्यों से संबंधित एक पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में सरपंच सरती देवी, हरीराम गुर्जर, डॉ. महेंद्र सैनी, अनिल कुमार, प्रभु राजोता, मूलचंद, अनिल कुमावत, मुन्नी देवी, संतोष देवी, सजना देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039700


