[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : पुराने रोगो में आयुर्वेदिक दवाए लाभदायक सुरेन्द्र सैनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : पुराने रोगो में आयुर्वेदिक दवाए लाभदायक सुरेन्द्र सैनी

अलायंस क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा के आयुर्वेदिक षिविर में 91 रोगी लाभान्वित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : भारतीय सेवा समाज के संस्थापक स्वामी कृष्णानंदजी महाराज की प्रेरणा से अलायंस क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा, सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेषन फाउण्डेशन, शारदा क्रोपकेम बंबई के आर्थिक सौजन्य से व श्रीरामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान चिड़ावा के सहयोग से 24 अप्रेल को जांगिड अस्पताल नवलगढ़ निःशुल्क दमा, गठिया, मधुमेह रोगो का आयुर्वेदिक शिविर का शुभारंभ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नवलगढ गौरव सुरेन्द्र सैनी फूलवाला के मुख्य आतिथ्य में तथा विशिष्ट अतिथि पार्षद हितेष थोरी थे। कैंप में 91 रोगियों की जांच कर निःशुल्क एक्पोर्ट क्वालिटी की आयुर्वेदिक दवाइंया निःशुल्क पूरे एक माह की दी गई। मुख्य अतिथि व अतिथियों द्वारा स्व. कृष्णानंदजी की फोटो पर पुष्प अर्पित किये गये इसके पश्चात दिल्ली के डाॅ जोगेन्दर सिंह आयुर्वेद चिकित्सक ने अपने सहयोगियों के साथ रोगियों की जांच कर परामर्ष दिया।

मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सैनी ने कहा कि आयुर्वेदिक दवाए पुराने रोगो गठिया दमा पथरी तथा पेट की बीमारियां के लिये उपयोगी रहती है। लंबे समय तक इलाज लेना पड़ता है रोगी के पास पैसे भी नहीं होते। शिविर में निःशुल्क दवाइयां देकर क्लब अनुकरणीय है अद्वितीय है अतुलनीय काम कर रहा है।

आपने कहा कि क्लब द्वारा सैकड़ों शिविर लगाकर हजारों लोगो को रोशनी प्रदान की है सेवा का यह श्रेष्ठ कार्य है। डाॅ दयाशंकर जांगिड के नेतृत्व मे अलायंस क्लब सामाजिक सरोकारों के पुरोधा है सभी प्रकार के कार्यक्रम समय समय पर किये जाते है।

शिविर संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि यह शिविर आयुर्वेदिक इलाज करवाने वालो के लिये वरदान सिद्ध हो रहा है और हर माह की 24 तारीख को शिविर लगाया जाता व लगाया जायेगा। मधुमेह, गठिया, दमा आदि रोग लंबे समय तक चलते है गरीब लोग पैसे के अभाव में दवाई बंद कर देते है और रोग काबू के बाहर हो जाते है। मधुमेह आजकल हमारे देश में अनियमित खानपान व व्यायाम के अभाव में बहुतायत से फैल रहा है मधुमेह की वजह से हार्ट अटैक भी चार गुना होते है डाॅ जांगिड ने कहा कि मोटे अनाज जैसे बाजरा जौ ज्वार, खाने से ब्लड प्रेशर चीनी की बीमारी मोटापा काबू में लाया जा सकता है तथा शरीर मे रोग निरोधक शक्ति पैदा होती है इसलिये लोगो को एक समय मोटा अनाज खाना चाहिये। गेहूं का उपयोग कम करना चाहिये। मधुमेह रोग बहुत ज्यादा फैल रहा है मोटापे की समस्या दिनोदिन बढ रही है जिसको रोकने मे कारगर उपाय है पहले लोग मोटा अनाज खाते थे जिनकी उम्र 100 साल होती थी अब गेहू चावल खाने से उम्र 70 साल रह गई है।

कार्यक्रम मे प्रांतपाल जगदीश प्रसाद जांगिड पूर्व प्रांतपाल मेजर डीपी शर्मा, मुरली मनोहर चोबदार, योगेश सोनी, ओमप्रकाश सैन, डाॅ षिखर चंद जैन, मनीष, डाॅ मीनाक्षी जांगिड, सरोज जांगिड, पंकज शाह, सुहित पाडिया अनिल बिरोलिया, के के डीडवानिया, नेमीचंद चोबदार, शोयब लंगा, तुगनलाल गुर्जर, डाॅ गिरधारी लाल, सज्जन जोषी, रमाकांत सोनी, गंगाधर मील व जांगिड अस्पताल के कर्मचारियों ने सहयोग किया।

इस अवसर पर वृृक्षमित्र श्रवण कुमार सांखू ने हमेशा की तरह अतिथियों को पौधे बांटकर वृक्षारोपण का संदेश दिया। ज्ञात रहे अलायंस क्लब मानव के अध्यक्ष श्रवण कुमार जाखड करीब 70 हजार पौधे लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया है और सतत कार्य करते हुये एक लाख पौधे लगाने का निष्चय किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet