140 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान : संत सानिध्य में गौड़ ब्राह्मण महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न
राष्ट्र उत्थान में ब्राह्मण समाज का विशेष योगदान : विजय हरितवाल
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान, चूरू द्वारा जिला मुख्यालय स्थित स्थानीय दादाबाड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन संत दंडी स्वामी जोगेन्द्राश्रम महाराज, भद्रकाली शक्तिपीठ राजलदेसर के सानिध्य में किया गया। समारोह में समाज की 140 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विजय हरितवाल रहे, जबकि अध्यक्षता महासभा चूरू के जिलाध्यक्ष सुधाकर सहल ने की। विशिष्ट अतिथियों में महासभा के उपाध्यक्ष विजय बासोतिया, श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय निंबाहेड़ा के कुलपति प्रो. महेश दीक्षित, राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू की प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा, महासभा के महामंत्री रामस्वरूप जोशी एवं युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष पंकज पचलंगिया शामिल रहे।
समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष सुधाकर सहल के नेतृत्व में महासभा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण, शाल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर संत दंडी स्वामी जोगेन्द्राश्रम महाराज ने कहा कि जिस भूमि पर हम निवास कर रहे हैं, वहां अनेक ब्राह्मण महापुरुषों ने जन्म लिया है, जो समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण को शस्त्र नहीं, बल्कि शास्त्र का अनुसरण करना चाहिए, जिससे समाज और विश्व का कल्याण संभव है।
मुख्य अतिथि विजय हरितवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र उत्थान में ब्राह्मण समाज का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज शिक्षा और संस्कारों में सशक्त है और उसे और अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने की आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथियों विजय बासोतिया, पंकज पचलंगिया, कुलपति प्रो. महेश दीक्षित एवं प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया तथा सम्मानित होने वाली सभी प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दीं।
स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष सुधाकर सहल ने दिया, जबकि समारोह के अंत में संरक्षक डॉ. सुरेन्द्र शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज योगाचार्य एवं विनीता शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1974059


