[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार्यालय अधिशासी अभियंता PHED खंड डीडवाना व सहायक अभियंता PHED लाडनूं के अधिन दो खटारे जीप वाहनो के कारण वाहन चालकों के लिए बना जी का जंजाल, किसी भी वक्त हो सकता है बड़ा हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़डीडवानाराजस्थानराज्य

कार्यालय अधिशासी अभियंता PHED खंड डीडवाना व सहायक अभियंता PHED लाडनूं के अधिन दो खटारे जीप वाहनो के कारण वाहन चालकों के लिए बना जी का जंजाल, किसी भी वक्त हो सकता है बड़ा हादसा

कार्यालय अधिशासी अभियंता PHED खंड डीडवाना व सहायक अभियंता PHED लाडनूं के अधिन दो खटारे जीप वाहनो के कारण वाहन चालकों के लिए बना जी का जंजाल, किसी भी वक्त हो सकता है बड़ा हादसा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

डीडवाना/चूरू : कार्यालय अधिशासी अभियंता जन स्वा० अभि० विभाग खंड डीडवाना के अधीन सहायक अभियंता PHED उपखंड डीडवाना के अधीन एक करीब 40 साल पुराना वाहन जीप RJ21C1493 है जिसका जिला परिवहन अधिकारी द्वारा दस्तावेज भी खारिज कर दिया गया है इस वाहन को संबधित विभाग के अधिकारी अपनी मनमर्जी से वाहन चालक से इस खटारा वाहन को सड़कों पर दोड़ाने के लिए मजबूर कर रहे हैं जो नियमानुसार सरासर ग़लत है। इसी प्रकार से सहायक अभियंता PHED उपखंड लाडनूं के अधीन भी एक करीब 40 साल पुराना वाहन जीप RJ21C0761 है जिसका भी जिला परिवहन अधिकारी द्वारा दस्तावेज भी खारिज कर दिया गया है इस वाहन को संबधित विभाग के अधिकारी अपनी मनमर्जी से वाहन चालक से इस खटारा वाहन को सड़कों पर दोड़ाने के लिए मजबूर कर रहे हैं जो नियमानुसार सरासर ग़लत है।

जानकारी अनुसार उपरोक्त दोनों वाहन करीब 1992 माडल के बताए जा रहे हैं और उपरोक्त दोनों वाहन पुरी तरह से कबाड़ा बना हुआ है फिर भी संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अपनी लापरवाही को नजरंदाज करते हुए गैर कानूनी तरीके से उपरोक्त दोनों वाहनो को जबरदस्ती तरीके से सड़कों पर चलाने के लिए वाहन चालकों को परेशान करते रहते हैं।जबकि नियमानुसार वर्षों पुराने उपरोक्त दोनों खटारे वाहनो की निलामी कबाड़ खाने में अब तक हो जानी चाहिए थी जो नहीं हो रही है।उपरोक्त दोनों वाहनो का डीजल /मरम्मत आदी खर्चा यथावत जारी है।सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी ने दोनों विभागों के जिम्मेदार अधिकारी से वाहन चालकों सहित विभाग के हित से सार्वजनिक रूप से अपील करते हुए बताया है की उपरोक्त दोनों खटारा वाहनो का तुरंत प्रभाव से नियमानुसार ओक्शन (नकारा सामान का निस्तारण) किया जाना चाहिए तथा दोनों विभागों में नये वाहन खरीदें जाने चाहिए ताकी वाहन चालकों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी नहीं झेलनी पड़े इसके लिए लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, बीजेपी नेता करणी सिंह, डीडवाना विधायक युनूस खां और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को भी आगे आकर यह मुद्दा अपने-अपने स्तर पर उठाया जाना चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin