[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कैंपर से टक्कर मार कर कुल्हाड़ी-तलवार मारी थी:इनामी बदमाश पकड़ा, पुलिस को दे रहा था चकमा; अब तक 6 गिरफ्तारियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कैंपर से टक्कर मार कर कुल्हाड़ी-तलवार मारी थी:इनामी बदमाश पकड़ा, पुलिस को दे रहा था चकमा; अब तक 6 गिरफ्तारियां

कैंपर से टक्कर मार कर कुल्हाड़ी-तलवार मारी थी:इनामी बदमाश पकड़ा, पुलिस को दे रहा था चकमा; अब तक 6 गिरफ्तारियां

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस 5 हजार के इनामी बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। पाबूजी धाम भौड़की के पास हुए जानलेवा हमले के मामले में पिछले 5 महीनों से फरार चल रहे थे। इनामी बदमाश पंकज गुर्जर और उसके साथी विक्रम सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने जाल बिछाकर इन शातिर अपराधियों को दबोचा।

हांसलसर से धरा गया इनामी बदमाश

थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन ने एक विशेष टीम तैयार की। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना पर पंकज (20) निवासी सैनीपुरा को ग्राम हांसलसर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। विक्रम सिंह उर्फ सोनू (20) निवासी गुढ़ागौड़जी को जिला कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। सोनू थाने का सक्रिय अपराधी है और उस पर पहले से 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बदमाशों ने घेर लिया था

यह मामला किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। 10 जून 2025 की रात को जब परिवादी रोहित कुमार अपने साथियों के साथ सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए स्विफ्ट गाड़ी से निकला था, तब रास्ते में साजिश के तहत गाड़ी को GPS सिस्टम के जरिए बंद कर दिया गया। गाड़ी रुकते ही दो कैंपरों में सवार होकर आए करीब एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।

कुल्हाड़ी तलवार लेकर टूट पड़े

बदमाशों ने पहले कैम्पर से पीड़ित की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी और फिर कुल्हाड़ी, तलवार व पिस्टल लेकर टूट पड़े। इस हमले में आशीष कुमार (सेवानिवृत्त फौजी) और अक्षत को जान से मारने की नियत से सिर और शरीर पर गंभीर वार किए गए। पीड़ितों की हालत इतनी नाजुक थी कि उन्हें सीकर से जयपुर के दुर्लभ जी अस्पताल रेफर करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर भी डाले थे वीडियो

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात से पहले ही आरोपियों ने सोशल मीडिया पर कुल्हाड़ी के साथ फोटो और धमकी भरे गाने पोस्ट कर दहशत का माहौल बना दिया था। मुख्य आरोपी रोहित महला और गफार उर्फ शेरा ने पहले ही ‘देख लेने’ की धमकी दी थी। रंजिश की जड़ में मनोज कुमार के साथ विकास का पैसों को लेकर चल रहा पुराना विवाद बताया जा रहा है। आरोपियों ने इस हमले को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया था, जिसमें गाड़ी मालिक अंकित की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89