[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खाटूश्यामजी में टेका शीश, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खाटूश्यामजी में टेका शीश, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खाटूश्यामजी में टेका शीश, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाया। उन्होंने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगल कामना की। पूजा मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहनदास सिंह चौहान व मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान के सान्निध्य में संपन्न हुई।

दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि खाटूश्यामजी आस्था और विश्वास का बड़ा केंद्र है, जहां आकर अद्भुत शांति मिलती है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दो दिवसीय धार्मिक दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने फतेहपुर में रानी शक्ति माता मंदिर व सालासर में दर्शन किए। खाटूधाम प्रवास के दौरान वे सेठ सांवरा धर्मशाला में रात्रि विश्राम करेंगी, जबकि शनिवार सुबह मेहंदीपुर बालाजी के लिए रवाना होंगी।

मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई थी। एएसपी दीपक गर्ग के नेतृत्व में मंदिर परिसर व आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार बाटड़, गजानंद कुमावत, पवन पुजारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीकर पहुंचने पर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा व पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77