[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संजीवनी संस्था द्वारा नवलगढ़ के विद्यार्थियों का होगा सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

संजीवनी संस्था द्वारा नवलगढ़ के विद्यार्थियों का होगा सम्मान

संजीवनी संस्था द्वारा नवलगढ़ के विद्यार्थियों का होगा सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संजीवनी संस्था द्वारा नवलगढ़ की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों को उनके वार्षिक उत्सव के अवसर पर उनकी योग्यताओं के आधार पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाएगा।

संस्था की ओर से विद्यार्थियों को आदर्श विद्यार्थी, मेधावी विद्यार्थी, सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति, सर्वश्रेष्ठ हैंडराइटिंग, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, अनुशासित विद्यार्थी, सर्वश्रेष्ठ वक्ता, सर्वश्रेष्ठ कलाकार एवं सर्वश्रेष्ठ चित्रकार जैसे विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

संस्था के मार्गदर्शक डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने बताया कि विद्यार्थियों की विशेष योग्यताओं को पहचान कर उन्हें सम्मानित करने का उद्देश्य उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। विद्यार्थियों का चयन संजीवनी संस्था द्वारा किया जाएगा तथा कार्यक्रम में संस्था का प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेगा।

संस्था के सचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर संबंधित संस्था प्रधान को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी संस्था प्रधानाचार्यों एवं प्राचार्यों से आग्रह किया कि वे अपने विद्यालय के वार्षिक उत्सव की सूचना कम से कम 7 दिन पूर्व डॉ. दयाशंकर जांगिड़ को उपलब्ध कराएं। सूचना के साथ प्रधानाचार्य/प्राचार्य का पूरा नाम एवं विद्यालय का पूरा नाम अवश्य भेजने का अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77