[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में युवाओं ने ब्रेकर बनाने की मांग की:सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों से हो रहे हादसे, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में युवाओं ने ब्रेकर बनाने की मांग की:सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों से हो रहे हादसे, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सिंघाना में युवाओं ने ब्रेकर बनाने की मांग की:सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों से हो रहे हादसे, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सिंघाना : सिंघाना नगरपालिका क्षेत्र में नवनिर्मित सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग युवाओं ने की है। इस संबंध में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा गया। युवाओं का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण राहगीर आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड 11 में नई सड़क का निर्माण हुआ है। इस सड़क पर बाइक और अन्य वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय स्तर पर समस्या के समाधान के प्रयास किए गए, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया।

समस्या के समाधान के लिए युवा नगरपालिका क्षेत्र में लगाए जा रहे शिविर में पहुंचे। उन्होंने नायब तहसीलदार सत्यनारायण सेन को अपनी समस्या से अवगत कराया। युवाओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की ताकि नवनिर्मित सड़कों पर तेज गति से वाहन चलने के कारण कोई बड़ी घटना न हो।

युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे उच्च अधिकारियों से मिलकर समाधान की मांग करेंगे। नायब तहसीलदार सत्यनारायण सेन ने मामले की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला संयोजक विक्रम सिंह, हेमंत शर्मा, अमित शर्मा, राजेश मीणा, जितेंद्र, मैक्स नायक, देवेंद्र नायक, योगेश, मोहित, हिमांशु सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin