[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समस्या समाधान शिविर में 31 पट्टों का वितरण:पीएम स्वनिधि और आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपे गए चेक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समस्या समाधान शिविर में 31 पट्टों का वितरण:पीएम स्वनिधि और आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपे गए चेक

समस्या समाधान शिविर में 31 पट्टों का वितरण:पीएम स्वनिधि और आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपे गए चेक

झुंझुनूं : नगर परिषद की ओर आयोजित ‘समस्या समाधान शिविर’ में शुक्रवार को विकास की नई इबारत लिखी गई। झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र भाम्बू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए शहर के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया।

विधायक भाम्बू ने शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कुल 987.62 लाख के कार्यों की घोषणा की गई। 453.26 लाख की लागत से नवनिर्मित सड़कों, नालियों और अन्य विकास कार्यों का जनता को समर्पण किया गया। 534.36 लाख की लागत वाले आगामी विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई।

लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने राज्य व केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं के तहत चेक और दस्तावेज़ सौंपे। 31 लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए गए। तीन महिला उद्यमियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए 25-25 हजार रुपये के चेक दिए गए। 5 लाभार्थियों को 30-30 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।

विधायक राजेंद्र भाम्बू ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान ‘विकसित राज्य’ की नई पहचान बना रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, “पिछली सरकार ने प्रदेश को रुग्ण बनाकर छोड़ा था, लेकिन आज झुंझुनू आगे बढ़ रहा है। पिछले 2 वर्षों में झुंझुनू विधानसभा में 400 करोड़ के काम हुए हैं, जो पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल से कहीं अधिक हैं।

कार्यक्रम के अंत में नगर परिषद आयुक्त ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और शहर की समस्याओं के समाधान के लिए परिषद की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर सुरेंद्र भाम्बू, मुकेश पातुसरिया, संदीप चावरिया, विजय सैनी, संजय पारिक, कुलदीप पूनिया सहित अधिशाषी अभियंता श्र रविन्द्र मीणा और राजस्व अधिकारी नेहा चौधरी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin