[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेजूसर के अटल सेवा केंद्र में आयोजित हुई विकास यात्रा, विधायक जाखल ने गिनाईं उपलब्धियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेजूसर के अटल सेवा केंद्र में आयोजित हुई विकास यात्रा, विधायक जाखल ने गिनाईं उपलब्धियां

जेजूसर के अटल सेवा केंद्र में आयोजित हुई विकास यात्रा, विधायक जाखल ने गिनाईं उपलब्धियां

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुशासन पखवाड़ा के तहत बुधवार को नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जेजूसर गांव स्थित अटल सेवा केंद्र में ‘विकास यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि बीते दो वर्षों में प्रदेश सरकार ने जनकल्याण और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास यात्रा की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार का हर निर्णय आमजन के जीवन को सरल, सशक्त और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

विधायक जाखल ने जेजूसर ग्राम में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों में गांव में करीब 1 करोड़ 24 लाख रुपए के विकास कार्य संपादित किए गए हैं। इनमें सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, विद्युत सुधार, शिक्षा से जुड़े कार्य, सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार और ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने मंच से विकास कार्यों का हिसाब प्रस्तुत करते हुए इसे सरकार की पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली का उदाहरण बताया।

उन्होंने आगामी समय में जेजूसर और आसपास के क्षेत्र में प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी भी दी और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नई योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा। विधायक ने कहा कि हर गांव और हर परिवार तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनका संकल्प है।

कार्यक्रम के दौरान जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को सुना गया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विकास यात्रा कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और संतोष देखने को मिला।

Related Articles