[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में जर्जर बिजली पोल:हादसे का अंदेशा, लोगों ने कार्रवाई की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में जर्जर बिजली पोल:हादसे का अंदेशा, लोगों ने कार्रवाई की मांग की

सादुलपुर में जर्जर बिजली पोल:हादसे का अंदेशा, लोगों ने कार्रवाई की मांग की

सादुलपुर : सादुलपुर के मोहल्ला नरडियान, वार्ड संख्या 20 में मुख्य चौक पर लगे दो बिजली के खंभे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। इन खंभों की खराब स्थिति के कारण किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने बताया कि यह मुख्य मार्ग है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। यदि ये जर्जर खंभे गिरते हैं, तो बड़ी जनहानि हो सकती है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इन खंभों को नहीं बदला गया, तो कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

इस गंभीर समस्या को लेकर मोहल्ले के अनवर हुसैन के नेतृत्व में कई लोगों ने बिजली विभाग कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने जेईएन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें दोनों जर्जर खंभों को तत्काल बदलने की मांग की गई।

मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग से शीघ्र कार्रवाई करने और क्षेत्रवासियों तथा राहगीरों को संभावित खतरे से राहत दिलाने की अपील की है।

Related Articles