मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर ऑक्सीजन पार्क में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर ऑक्सीजन पार्क में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
डूंडलोद : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर ऑक्सीजन जन आंदोलन एक व्यक्ति–पेड़ अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डूंडलोद स्थित ऑक्सीजन पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वृक्ष मित्र एवं अभियान संयोजक श्रवण कुमार जाखड़ (सांखू) और महेश चंद्र भादूपोता (डूंडलोद) ने किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कुशल नेतृत्व क्षमता, निर्णय शक्ति और जनसेवा के प्रति समर्पण प्रदेश की जनता के विश्वास को लगातार मजबूत कर रहा है। उनके नेतृत्व में राजस्थान सुशासन, जनकल्याण और विकास की नई दिशा तय कर रहा है। इसी भावना के साथ उनके जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान और राज्य सरकार के “हरियालो राजस्थान” अभियान को साकार करने का आह्वान किया गया। वृक्ष मित्रों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों एवं समाज की प्रमुख हस्तियों के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर लगातार तीसरी बार वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण बचाने की शपथ ली तथा आमजन से सर्दी के मौसम में पेड़-पौधों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय करने की अपील की। कार्यक्रम में वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़, महेश चंद्र भादूपोता, जितेंद्र कुमार, युसूफ खान, मोहम्मद असलम कुरैशी, मुकेश कुमार नायक, गुलशन कुमार नायक, विशाल कुमार नायक सहित कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1965852


