[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नव उत्थान–नई पहचान अभियान के तहत बिसाऊ में चला सफाई अभियान, भाजपा मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने बनाई दूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

नव उत्थान–नई पहचान अभियान के तहत बिसाऊ में चला सफाई अभियान, भाजपा मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने बनाई दूरी

नव उत्थान–नई पहचान अभियान के तहत बिसाऊ में चला सफाई अभियान, भाजपा मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने बनाई दूरी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : भाजपा सरकार के सत्ता में दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नव उत्थान–नई पहचान अभियान के तहत रविवार को नगर पालिका बिसाऊ में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार पालिका अधिशाषी अधिकारी नेहा झांझडिया के मार्गदर्शन में कस्बे के शहीद स्मारक तथा पालिका के सामने मुख्य सड़क पर साफ-सफाई करवाई गई। हालांकि अभियान की पूर्व सूचना होने के बावजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम से दूरी बनाए रहे, जो चर्चा का विषय बना रहा।

अभियान के दौरान कस्बे के सभी सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई कर उन्हें स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। थाना सर्किल क्षेत्र में पालिका कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया गया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया गया।

लेखा सहायक अरविंद कुमार ने उपस्थित कर्मचारियों एवं नागरिकों को “स्वच्छता ही सेवा” की शपथ दिलवाई। पालिका परिसर में रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता सोमन्त कुमार, कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार, एसबीएम इंजीनियर राजेंद्र सिंह, लेखा सहायक अरविंद कुमार सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62