[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आर्म्स एक्ट के दो मुलजिमों पर निरोधात्मक कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

आर्म्स एक्ट के दो मुलजिमों पर निरोधात्मक कार्रवाई

आर्म्स एक्ट के दो मुलजिमों पर निरोधात्मक कार्रवाई

सादुलपुर : जिला पुलिस अधीक्षक चूरू जय यादव के निर्देशन में, राजस्थान पुलिस महानिदेशक एवं बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक द्वारा चलाए जा रहे एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के चालानशुदा अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

यह कार्रवाई राजगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल चारण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत पाटील के सुपरविजन में हमीरवास थानाधिकारी रायसिंह के नेतृत्व में की गई। थाना हमीरवास पुलिस ने 14 दिसंबर को दो वांछित मुलजिमों को दस्तयाब किया।

गिरफ्तार आरोपियों में सुमीत पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मड्रोला, जिला झुंझुनूं तथा विकास उर्फ चौटाला पुत्र बुद्धराम (27) निवासी दादिया, जिला सीकर शामिल हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के कई प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा दोनों मुलजिमों से गहन पूछताछ के बाद उनके विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62