सरदारशहर पुलिस ने बस में बदले सूटकेस का पता लगाया:5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण मालिक को सौंपे
सरदारशहर पुलिस ने बस में बदले सूटकेस का पता लगाया:5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण मालिक को सौंपे
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने बस में बदले गए एक सूटकेस का पता लगाकर लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण सुरक्षित रूप से उनके वास्तविक मालिक को सौंप दिए। मुकटसिंह पुत्र भगवंतसिंह राजपूत निवासी चौडिया राजासर ने अपनी पुत्रवधू दिव्य कंवर के साथ सरदारशहर थाना परिसर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे राजस्थान लोक सेवा परिवहन बस से भालेरी से सरदारशहर आए थे।
यात्रा के दौरान उन्होंने अपना आसमानी रंग का सूटकेस बस की डिग्गी में रखा था, जिसमें करीब 5 लाख रुपए के कीमती जेवरात थे। सरदारशहर कच्चा बस स्टैंड पहुंचने पर जब उन्होंने डिग्गी से सूटकेस निकाला, तो उनका सूटकेस नहीं मिला। इसके बजाय, उन्हें हूबहू उसी जैसा एक अन्य सूटकेस डिग्गी में पड़ा मिला। उन्हें संदेह हुआ कि बस यात्रा के दौरान सूटकेस की अदला-बदली हो गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने लीलाधर मीणा को अदला-बदली हुए सूटकेस का पता लगाने के निर्देश दिए। लीलाधर मीणा ने सक्रियता दिखाते हुए राजस्थान लोक सेवा परिवहन बस में लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। उन्होंने भालेरी से सरदारशहर के बीच बस से उतरने वाले यात्रियों का भौतिक सत्यापन किया और उनसे व्यक्तिगत संपर्क साधा।
जांच के दौरान यह सामने आया कि मुकटसिंह का सूटकेस तारानगर से सवार हुए दलीपसिंह पुत्र अमरसिंह राजपूत निवासी बुकलसर बड़ा द्वारा भूलवश तारानगर सर्किल पर उतार लिया गया था। पुलिस ने दलीपसिंह से संपर्क कर मुकटसिंह का सूटकेस सरदारशहर थाने मंगवाया। इसके बाद, दोनों पक्षों को उनके वास्तविक सूटकेस सौंपे गए। दोनों ही पक्षों ने अपना सामान सही-सलामत प्राप्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048946


