[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एलएमबी किंग्स बनी DDPL सीजन 2 की विजेता:विजय टाइटंस को 2 विकेट से हराया, संदीप मैन ऑफ द मैच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

एलएमबी किंग्स बनी DDPL सीजन 2 की विजेता:विजय टाइटंस को 2 विकेट से हराया, संदीप मैन ऑफ द मैच

एलएमबी किंग्स बनी DDPL सीजन 2 की विजेता:विजय टाइटंस को 2 विकेट से हराया, संदीप मैन ऑफ द मैच

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में आयोजित DDPL सीजन 2 का खिताब एलएमबी किंग्स ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में एलएमबी किंग्स ने विजय टाइटंस को 2 विकेट से हराया। वहीं छात्राओं के मैच में नवजीवन वॉरियर्स ने मां फैशन फाइटर को 41 रन से मात दी।

टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए फाइनल में विजय टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए। जवाब में एलएमबी किंग्स ने अंतिम ओवर में दो विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। संदीप को फाइनल में तीन विकेट लेने के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले आसिम छींपा को ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब दिया गया।

समापन समारोह में आनंद जायसवाल, कमल डागा, महेंद्र कच्छावा, धीरेंद्र चोरड़िया, विजय सिंह बोरड़ और बसंत बोरड़ ने विजेता टीम को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। टूर्नामेंट की व्यवस्थाएं संयोजक चंद्रकांत खुड़िया, वैभव सर्राफ, दिनेश गुर्जर और नितिन बोरड़ ने संभाली।

इस मुकाबले में नवजीवन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए। इसके जवाब में मां फैशन फाइटर की टीम 72 रन पर ऑल आउट हो गई। नवजीवन वॉरियर्स ने यह मैच 41 रन से जीता। आरती को मैच में 5 विकेट लेने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Related Articles