[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्यामसर में 165 फीट ऊंचे शिखर वाले श्री वीर तेजाजी मंदिर का भूमिपूजन संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

क्यामसर में 165 फीट ऊंचे शिखर वाले श्री वीर तेजाजी मंदिर का भूमिपूजन संपन्न

क्यामसर में 165 फीट ऊंचे शिखर वाले श्री वीर तेजाजी मंदिर का भूमिपूजन संपन्न

चिड़ावा : निकटवर्ती गांव क्यामसर में प्रस्तावित श्री वीर तेजाजी मंदिर निर्माण को लेकर रविवार को विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भव्य मंदिर 5 बीघा भूमि पर 165 फीट ऊंचे शिखर के साथ निर्मित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा ने की। विशिष्ट अतिथियों में कुलदीप धींवा चनाना, सज्जन कालेर, बैंक चेयरमैन शीशराम नेहरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, कर्मवीर मेचू सालिम का बास, कुरड़ाराम धींवा, नाहर सिंह राव, जगदीश पूनियां सुलताना एवं अनुज लाम्बा शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान कैप्टन कुलदीप मान, कंवरपाल बलवदा, बेद सत्यनारायण पूनियां, रामनिवास थाकन, सरिता चौधरी, अनुपमा भास्कर, चंचल सिंह मेचू, संतोष ज्याणी, सुभिता पूनियां, संतोष चौधरी, राहुल लाम्बा, विक्रम लाम्बा, मनोज श्योराण, प्रवीण मूंड, प्रदीप खाजपुर, बलवीर नेहरा, जयसिंह बराला, रणधीर चौधरी, विजेंद्र धनखड़, राकेश बोरायण, विकास बलौदा, जगदीश लाम्बा, पंच राजू लाम्बा, महेश झाझडिया, विकास चौधरी, सुरेन्द्र धनखड़, सुनील लाम्बा, राजपाल लाम्बा, ओमप्रकाश महला, उमेद झाझड़िया, अतर सिंह काजला, सुखदेवाराम डारा, अनिल बगड़िया, रामकिशन डारा, सुमेश बलवदा, अनुप भालोठिया, मोहरसिंह झाझडिया एवं शिवप्रसाद चौधरी सहित अनेक ग्रामीणजन मौजूद रहे।

इस अवसर पर मंदिर निर्माण के लिए 5 बीघा भूमि दान करने पर डॉ. वीरेंद्र क्यामसरिया का सभी उपस्थित जनों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि श्री वीर तेजाजी मंदिर क्षेत्र में आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रमुख केंद्र बनेगा। भूमिपूजन के साथ ही मंदिर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles