[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर हाईवे पर स्कॉर्पियो-ट्रैक्टर की टक्कर:दो लोग घायल, ट्रोमा सेंटर में भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर हाईवे पर स्कॉर्पियो-ट्रैक्टर की टक्कर:दो लोग घायल, ट्रोमा सेंटर में भर्ती

फतेहपुर हाईवे पर स्कॉर्पियो-ट्रैक्टर की टक्कर:दो लोग घायल, ट्रोमा सेंटर में भर्ती

फतेहपुर : फतेहपुर कस्बे के फतेहपुर-सीकर हाईवे पर शुक्रवार रात नौ बजे एक सड़क हादसा हुआ। स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली फतेहपुर से लक्ष्मणगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि एक स्कॉर्पियो गाड़ी लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हो गई, जिससे ट्रैक्टर और ट्रॉली दोनों पलट गए।

दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत 108 एम्बुलेंस तथा सदर पुलिस को सूचना दी। हरसावा एम्बुलेंस की मदद से घायल ट्रैक्टर चालक दिनेश (23) निवासी कटेवा, लक्ष्मणगढ़ और स्कॉर्पियो चालक हरिराम निवासी बगड़ी, लक्ष्मणगढ़ को उप जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कॉर्पियो गाड़ी को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin