[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार:हिस्ट्रीशीटर से देसी कट्टा-जिंदा कारतूस बरामद, 15 मामले दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार:हिस्ट्रीशीटर से देसी कट्टा-जिंदा कारतूस बरामद, 15 मामले दर्ज

खाटूश्यामजी में अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार:हिस्ट्रीशीटर से देसी कट्टा-जिंदा कारतूस बरामद, 15 मामले दर्ज

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ उपखंड के खाटूश्यामजी सदर थानाधिकारी अमित कुमार नागौरा के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आपराधिक गिरोह के मुख्य सरगना को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

थानाधिकारी अमित कुमार नागौरा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जीण माता रोड गोवटी पर एक व्यक्ति बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल पर अवैध देसी कट्टा लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कमलेश उर्फ कमल उर्फ कोडीया पुत्र चेताराम जाट निवासी बधाला की ढाणी पलसाना को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया और अवैध हथियार व बिना नंबरी मोटरसाइकिल जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाधिकारी ने यह भी बताया कि आरोपी कमलेश रानोली पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में पिछले एक साल से फरार चल रहा था।

अपर वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम संख्या 16, जयपुर महानगर प्रथम द्वारा उसे स्थायी वारंटी भी घोषित किया गया है। आरोपी के खिलाफ रानोली, खाटूश्यामजी, रींगस और खोह नागोरियान सहित विभिन्न पुलिस थानों में 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कमलेश रानौली थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस की आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin