[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अलसीसर महोत्सव में पूर्व छात्रों व प्रवासियों को गौरव सम्मान, ‘अलसीसर का इतिहास’ पुस्तक का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलसीसरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अलसीसर महोत्सव में पूर्व छात्रों व प्रवासियों को गौरव सम्मान, ‘अलसीसर का इतिहास’ पुस्तक का विमोचन

अलसीसर महोत्सव में पूर्व छात्रों व प्रवासियों को गौरव सम्मान, ‘अलसीसर का इतिहास’ पुस्तक का विमोचन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

अलसीसर : अलसीसर के पीएम श्री जे.के. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को अलसीसर महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण कुमार गर्ग रहे, जबकि शुभारंभ पूर्व वाणिज्य कर आयुक्त विनोद कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर एसडीएम सुमन चौधरी, डीईओ अशोक कुमार शर्मा, मनफूल सिंह श्योराण, अभिमन्यु सिंह और मनरूप सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

महोत्सव के दौरान विद्यालय के 1960 से 1985 तक के बैच के पूर्व छात्रों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गांव के प्रवासियों और अन्य व्यक्तियों को ‘अलसीसर गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सबसे खास क्षण रहा ‘अलसीसर का इतिहास’ पुस्तक का विमोचन, जिसे मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से जारी किया।

प्रवासियों ने भी बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। पूर्व आयुक्त विनोद कुमार शर्मा ने कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग से आग्रह किया कि अलसीसर स्पोर्ट्स क्लब को पूर्व में लीज पर दिया गया खेल स्टेडियम, लीज अवधि पूरी होने के बाद निशुल्क पुनः आवंटित किया जाए। दोपहर में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसने महोत्सव में खेल भावना और उत्साह को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम का संचालन राजवीर राज, अंसार अली और संदीप भार्गव ने किया। महोत्सव अलसीसर की समृद्ध परंपरा, पूर्व छात्रों के योगदान और प्रवासियों के लगाव को यादगार तरीके से सामने लाने वाला आयोजन साबित हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin