[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सावलौद में गंदे पानी से सड़क दलदल बनी:नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से ग्रामीण परेशान, बोले- समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन करेंगे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सावलौद में गंदे पानी से सड़क दलदल बनी:नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से ग्रामीण परेशान, बोले- समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन करेंगे

सावलौद में गंदे पानी से सड़क दलदल बनी:नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से ग्रामीण परेशान, बोले- समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन करेंगे

बुहाना : बुहाना पंचायत समिति के सावलौद गांव में गंदे पानी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। गांव की मुख्य सड़क दलदल में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ गए हैं।

बुहाना पंचायत समिति के सावलौद गांव में गंदे पानी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है।
बुहाना पंचायत समिति के सावलौद गांव में गंदे पानी की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है।

गांव के पियूस नेहरा ने बताया कि मुख्य रास्ते पर लंबे समय से गंदा पानी जमा होने के कारण राहगीरों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबूदार पानी और कीचड़ के कारण फिसलकर चोटिल होने की घटनाएं आम हो गई हैं। छोटे वाहनों का इस रास्ते से गुजरना भी जोखिम भरा हो गया है।

मुख्य सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी जमा होने से लोग परेशान है।
मुख्य सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी जमा होने से लोग परेशान है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ती गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप गांव में बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ा रहा है। लोगों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो किसी भी समय कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो सकती है।

बढ़ती गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप गांव में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
बढ़ती गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप गांव में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

नाला निर्माण अधूरा छोड़ा

इस संबंध में पंचायत सरपंच मनोज गजराज ने बताया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनाई गई थी, लेकिन नाली निर्माण अधूरा रह जाने के कारण पानी निकासी की समस्या पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि पंचायत का बजट सीमित होने के कारण अब तक इस कार्य को पूरा नहीं किया जा सका है। सरपंच ने आश्वासन दिया कि बजट उपलब्ध होते ही नाली का निर्माण कर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। सावलौद के निवासियों ने मांग की है कि गंदे पानी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत हल किया जाए, ताकि उन्हें रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिल सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker