प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत आज झुंझुनूं दौरे पर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताएंगे सरकार की दो साल की उपलब्धियां
प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत आज झुंझुनूं दौरे पर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताएंगे सरकार की दो साल की उपलब्धियां
झुंझुनूं : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत शुक्रवार को झुंझुनूं के दौरे पर रहेंगे। मंत्री सुबह 8 बजे जयपुर से रवाना होकर करीब 11 बजे झुंझुनूं पहुंचेंगे। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में 11.30 बजे राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर “बढ़ता राजस्थान–बदलता राजस्थान” विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
इस दौरान मंत्री गहलोत पत्रकारों से संवाद करते हुए सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों, योजनाओं और महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी साझा करेंगे। इसके बाद वे सूचना केंद्र में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। सभा के उपरांत प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर जिले में रवाना किया जाएगा। झुंझुनूं कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंत्री गहलोत चूरू जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038287


