[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइक सवार सेना के जवान की गर्दन कटी:घर से निकलते ही चाइनीज मांझे की चपेट में आए, लहूलुहान होकर सड़क पर गिरे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

बाइक सवार सेना के जवान की गर्दन कटी:घर से निकलते ही चाइनीज मांझे की चपेट में आए, लहूलुहान होकर सड़क पर गिरे

बाइक सवार सेना के जवान की गर्दन कटी:घर से निकलते ही चाइनीज मांझे की चपेट में आए, लहूलुहान होकर सड़क पर गिरे

सरदारशहर : घर से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार सेना के जवान की गर्दन कट गई। लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए थे। आसपास के लोगों ने फौरन उन्हें संभाला और हॉस्पिटल ले गए। मामला चूरू के सरदार शहर का है।

मांझे से गर्दन पर हुआ गहरा घाव

रामदेव कॉलोनी के रहने वाले श्रवण कुमार किसी काम से जा रहे थे। घर से निकलकर करीब आधा किमी आगे ही पहुंचे थे। अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। जब तक कुछ समझ पाते, गर्दन से खून निकलने लगा।

आनन-फानन में उन्हें राजकीय उप जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉ. लोकेंद्र सिंह और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. किशन सिहाग की टीम ने उन्हें देखा। गर्दन पर गहरा घाव था।

जा सकती थी जान

डॉ. लोकेंद्र सिंह ने बताया- फौजी की गर्दन पर सात टांके लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर घाव थोड़ा और गहरा होता तो श्रवण कुमार की जान भी जा सकती थी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद बाजारों में इसकी अवैध बिक्री धड़ल्ले से जारी है। प्रशासन को इस संबंध में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Articles