[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम:’मानव अधिकार, हमारी दैनिक आवश्यकताएं’ थीम पर हुआ प्रोग्राम, सेमिनार में वक्ताओं ने बताया महत्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम:’मानव अधिकार, हमारी दैनिक आवश्यकताएं’ थीम पर हुआ प्रोग्राम, सेमिनार में वक्ताओं ने बताया महत्व

उदयपुरवाटी में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम:'मानव अधिकार, हमारी दैनिक आवश्यकताएं' थीम पर हुआ प्रोग्राम, सेमिनार में वक्ताओं ने बताया महत्व

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के शाकंभरी गेट स्थित रीजनल संस्थान में बुधवार को विश्व मानवाधिकार दिवस पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हेमलता सैनी ने की।

मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य

कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने बताया- मानवाधिकार दिवस का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ संघर्ष करते हुए मानव जाति के लिए समानता, स्वतंत्रता, न्याय और गरिमा के आदर्श मूल्य स्थापित करना है।

“मानव अधिकार,हमारी दैनिक आवश्यकताएं” थीम पर आयोजित

सैनी ने आगे कहा कि मानवाधिकार व्यक्ति के नैसर्गिक अधिकार हैं जो जन्म से ही बिना किसी भेदभाव के सभी को समान रूप से प्राप्त होते हैं। उन्होंने जोर दिया कि स्वतंत्र रूप से विचार व्यक्त करने और गरिमापूर्ण जीवन जीने की आजादी मानव का मूल अधिकार है। इस वर्ष मानवाधिकार दिवस “मानव अधिकार, हमारी दैनिक आवश्यकताएं” थीम पर आयोजित किया जा रहा है।

डॉ. रोहिताश्व सैनी ने अपने संबोधन में कहा- मानवाधिकार सभी को समान रूप से मिलते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानवाधिकारों के विषय में जाति, धर्म, भाषा, लिंग, रंग या नस्ल के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. हेमलता सैनी ने मानवाधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी और सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अंजू जांगिड़, सुनील ढेनवाल, आकांक्षा टेलर, सुमन सैनी, सुमित असवाल, अनूप शर्मा, माडूराम सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77