[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोजपुर को नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक सुभाष मील का किया भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

भोजपुर को नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक सुभाष मील का किया भव्य स्वागत

भोजपुर को नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक सुभाष मील का किया भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : राजस्थान सरकार द्वारा भोजपुर को नई ग्राम पंचायत का दर्जा दिए जाने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी निर्णय पर खुशी जताते हुए ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सुभाष मील का स्वागत एवं धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक का 51 मीटर का साफा और 51 किलो की विशाल माला पहनाकर गर्मजोशी से सम्मान किया।

वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि भोजपुर को ग्राम पंचायत बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन पूर्व जनप्रतिनिधियों द्वारा इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया गया। विधायक सुभाष मील ने चुनाव के दौरान इस मांग को पूरा करने का वादा किया था और सरकार से मंजूरी दिलाकर अपना वादा निभाया है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी सौगात मिली है।

ग्रामीणों ने कहा कि विधायक मील क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क सहित विकास के अन्य क्षेत्रों में भी लगातार सक्रिय रहते हुए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

Related Articles