[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-बुहाना(देवलावास) : डॉ संदीप नेहरा को मिलेगा इंडो नेपाल कर्मरत्न अवार्ड:7 मई को नेपाल के उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंबुहानाराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-बुहाना(देवलावास) : डॉ संदीप नेहरा को मिलेगा इंडो नेपाल कर्मरत्न अवार्ड:7 मई को नेपाल के उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

डॉ संदीप नेहरा को मिलेगा इंडो नेपाल कर्मरत्न अवार्ड:7 मई को नेपाल के उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

झुंझुनूं-बुहाना(देवलावास) : अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा नई दिल्ली में 7 मई को आयोजित भारत-नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति महामहिम न्यायमूर्ति परमानन्द झा पूर्व न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय नेपाल के कर कमलों द्वारा डॉ संदीप नेहरा, प्रबन्ध निदेशक, नोबल शिक्षा समुह, देवलावास, बुहाना प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल, पूर्व राजदूत जापान के डॉ. विष्णु हरि नेपाल संयोजक महावीर प्रसाद टोरड़ी के साथ राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की समाधि पर पुष्प अर्पित करेंगे। उसके पश्चात राजघाट से नई दिल्ली स्थित जन्तर-मन्तर धरना स्थल पर रू.ब.रू. कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। डॉ नेहरा को कृष्णन मेनन भवन के सभागार में सांय 5 बजे भारत-नेपाल सांस्कृति समन्वय सम्मेलन में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व उपराष्ट्रपति नेपाल के कर कमलों द्वारा इण्डो-नेपाल कर्म रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा।

प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल के भारत यात्रा पर आयोजित रात्री भोज में विभिन्न राष्ट्रों एवं भारत सरकार के महननीय एवं प्रबुद्ध व्यक्ति के संग संदीप नेहरा रात्री भोज में सम्मिलत रहेंगे। सांस्कृतिक सचिव सेमुअल बरण शाह ने बताया कि पूर्व राजदूत श्यामचन्द सुमन द्वारा कर्मस्थली से विकास तक सेवा कार्यों तथा अनवरत परिश्रम को देखते हुए डॉ संदीप नेहरा का इस अवार्ड के लिए चयन किया गया है। कर्मरत्न अवॉर्ड में नेपाल राष्ट्र की टोपी, मेडल, स्मृति चिन्ह, शॉल व अभिनन्दन पत्र से सम्मानित किया जायेगा।

सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री सलाहकार डॉ जितेंद्र सिंह, प्रसिद्ध मूर्तिकार मातूराम वर्मा, डॉ एल सी जोशी, दिनेश सांखला, पत्रकार रामानंद शर्मा, विक्रम यादव, नोरंग डांगी, अनिल पत्रकार, समाजसेवी अनिल नायक, अकाउंटेंट अमित शर्मा, लीलाधर लाम्बा, रविंद्र यादव, कृष्ण कुमार, नरेंद्र यादव, विजेंद्र यादव, महेंद्र यादव, सुमन नेहरा, संजीव लाम्बा सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet