ट्रेलर-पिकअप भिड़ंत में एक युवक की मौत:एनएच 11 पर राजाणा जोहड़ के पास हादसा, दो घायल
ट्रेलर-पिकअप भिड़ंत में एक युवक की मौत:एनएच 11 पर राजाणा जोहड़ के पास हादसा, दो घायल
चूरू : चूरू के राजलदेसर थाना क्षेत्र में एनएच 11 पर राजाणा जोहड़ के पास सोमवार को ट्रेलर और पिकअप की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिकअप सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गए। हादसे की सूचना मिलते ही राजलदेसर थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारण एक बार राजमार्ग पर जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर खुलवाया।
थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल ने बताया कि मृतक की पहचान नागौर निवासी शंभू सिंह (33) के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए दो व्यक्तियों को निजी वाहन से राजलदेसर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पिकअप में स्कूलों में पोषाहार के तहत दिया जाने वाला दूध का पाउडर भरा था, जबकि ट्रेलर में स्टील की प्लेटें थीं।
पिकअप रतनगढ़ से राजलदेसर की ओर आ रही थी। टक्कर के बाद ट्रेलर एक पेड़ से टकराया, जिससे पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। पुलिस ने सड़क पर बिखरे दूध पाउडर और स्टील की प्लेटों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। मृतक के शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044079


