सूरजगढ़ में मनाया गया डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस
सूरजगढ़ में मनाया गया डॉ. भीमराव अंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस
सूरजगढ़ : कस्बे के अंबेडकर पुस्तकालय में रविवार को सिंबल ऑफ नॉलेज, नारी मुक्तिदाता और नव भारत निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर 69वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद मोतीलाल डिग्रवाल ने बाबा साहब द्वारा सर्व समाज के हित में किए गए योगदान पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समभाव और सामाजिक न्याय का प्रतीक है।
नेतृत्वकर्ता ओमप्रकाश सेवदा ने कहा कि “अंबेडकर केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा हैं। उनकी सोच कमजोर व्यक्ति में भी हौसला जगाती है और उसे अपनी बेड़ियां तोड़ने की ताकत देती है।”
राधेश्याम चिरानिया ने संविधान निर्माता अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया, वहीं पूर्व एसबीआई शाखा प्रबंधक बाबूलाल बडगूजर ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा को प्राथमिकता देने और बाबा साहब के सपने को साकार करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद कनवाड़िया, बनवारीलाल बडगूजर, प्रेमचंद मेहरा, सीताराम कटारिया, फूलचंद सुनिया, सज्जन कटारिया, रोहतास कटारिया, संजय कटारिया, रोहिताश सुनिया, कन्हैयालाल सोकरिया, जगदीश टेलर, बजरंगलाल सुनिया और भलाराम सुनिया सहित कई लोगों ने बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037779


