मालीगांव में वीरेंद्र भांबू की सैनिक सम्मान से अंत्येष्टि, 17 वर्षीय पुत्र ने दी मुखाग्नि
ग्रामीणों और युवाओं ने बगड़ से मालीगांव तक तिरंगा रैली निकाली
बगड़ : मालीगांव में शुक्रवार को सैनिक वीरेंद्र भांबू को नम आंखों से विदाई दी गई। सैनिक सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। 17 वर्षीय लक्की ने मुखाग्नि दी। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

सैनिक वीरेंद्र भांबू की पार्थिव देह शुक्रवार सुबह जयपुर से तिराहा बस स्टैंड पहुंची। मालीगांव सहित आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों और युवाओं ने बगड़ से मालीगांव तक तिरंगा रैली निकाली। घर से लेकर मुक्तिधाम तक सैनिक के अंतिम दर्शनों के लिए लोग छतों पर चढ़ गए। विधायक राजेंद्र भांबू, सरपंच प्रतिनिधि अजीत भांबू, भाजपा नेता राजेश दहिया, विश्वंभर पूनिया, तहसीलदार चिड़ावा राम कुमार पूनिया, थानाधिकारी हरजिंदर सिंह, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड चिड़ावा व झुंझुनूं के प्रतिनिधि सहित सेना के अधिकारियों व जवानों ने वीरेंद्र भांबू की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए। शहीद वीरांगना और परिजनों को सांत्वना दी।

पूरा परिवार है सेना में वीरेंद्र भांबू दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई राजवीर भांबू करीब 2 साल पहले सेवा से सेवानिवृत हो चुके हैं। पिता रामचंद्र भांबू भी आर्मी में थे। उनका 2008 में निधन हो गया था।
सिर में अचानक तेज दर्द हुआ था : सैनिक वीरेंद्र भांबू 12 नवंबर को बठिंडा से छुट्टी पर आए थे। 30 नवंबर को अचानक सिर में तेज दर्द हुआ और घबराहट होने लगी। परिजनों ने उन्हें जयपुर में सेना अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सैनिक वीरेंद्र भांबू का विवाह फरवरी 2006 में गढ़ला गुड्डा निवासी अनीता से हुआ था। उनके एक पुत्र 17 वर्षीय वर्षीय लक्की है। वह 12वीं में पढ़ रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1966021


