[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काजड़ा ग्राम पंचायत प्रशासक मंजू तंवर ने कार्यभार संभाला:हाईकोर्ट ने प्रशासक पद से हटाने के राज्य सरकार के आदेश पर लगाई रोक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

काजड़ा ग्राम पंचायत प्रशासक मंजू तंवर ने कार्यभार संभाला:हाईकोर्ट ने प्रशासक पद से हटाने के राज्य सरकार के आदेश पर लगाई रोक

काजड़ा ग्राम पंचायत प्रशासक मंजू तंवर ने कार्यभार संभाला:हाईकोर्ट ने प्रशासक पद से हटाने के राज्य सरकार के आदेश पर लगाई रोक

पिलानी : ग्राम पंचायत काजड़ा की निवर्तमान सरपंच और प्रशासक मंजू तंवर ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने यह कार्यभार उच्च न्यायालय के आदेश के बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में संभाला। कार्यभार संभालने पर लोगों ने प्रशासक मंजू तंवर का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

इस मौके पर मंजू तंवर ने कहा- सच्चाई प्रताड़ित हो सकती है, लेकिन पराजित नहीं हो सकती। उन्होंने इसे सभी के विश्वास और आशीर्वाद की जीत बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें पांच वर्ष तक सरपंच के रूप में पंचायत की सेवा करने का अवसर मिला और उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्ठा व समर्पण के साथ काम किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी और समाजसेवी भरत नागवान ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

मंजू तंवर द्वारा पुनः ग्राम पंचायत प्रशासक का पद संभालने के दौरान गांव के भगवती प्रसाद स्वामी, कैलाश नागवान, भीम सिंह शेखावत, नाहर सिंह शेखावत, शिक्षाविद् जगदीश प्रसाद सैन, मदन सिंह तंवर, राय सिंह शेखावत, होशियार सिंह सिंगाठिया, अनिल जांगिड़, अशोक कुमावत, कपिल गुर्जर, अक्षय शर्मा, प्रताप सिंह तंवर, सुभाष सिंह शेखावत, धीर सिंह नायक, लक्ष्मीकांत जोशी, विकास मारवाल, चंद्रकला, निवर्तमान पंच उषा देवी और सम्पत देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशासक मंजू तंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles