[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मूंडरू संस्कृत स्कूल की 12 छात्राओं का चयन:राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए टीम बाड़मेर रवाना

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मूंडरू संस्कृत स्कूल की 12 छात्राओं का चयन:राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए टीम बाड़मेर रवाना

मूंडरू संस्कृत स्कूल की 12 छात्राओं का चयन:राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए टीम बाड़मेर रवाना

मूंडरू : मूंडरू स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल की 12 स्टूडेंट खिलाड़ियों का दल राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को बाड़मेर रवाना हुआ। ये छात्राएं संस्कृत शिक्षा विभाग की 19 वर्ष आयुवर्ग की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। स्कूल की इन 12 छात्राओं का चयन संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता रहने के बाद हुआ है। उन्होंने बॉलीवॉल, ऊंची कूद, तश्तरी फेंक और भाला फेंक सहित विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

दल प्रभारी रणवीर सिंह शेखावत ने बताया कि सीमा कुमावत, रवीना सैनी, सरिता सैनी, शिवानी कुम्हार, अमृतप्रदा टांक, निशा सैनी, कुसुम, पायल यादव, आशा सैनी, शिवानी सैनी और अन्नू सैनी सहित कुल 12 छात्राएं इस दल में शामिल हैं। यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल, उदानियो की ढाणी, बाड़मेर में आयोजित की जाएगी।

Related Articles