[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में पदक जीते:ऋद्धिमा ने स्वर्ण, गौरव ने दो कांस्य पदक अपने नाम किए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में पदक जीते:ऋद्धिमा ने स्वर्ण, गौरव ने दो कांस्य पदक अपने नाम किए

लक्ष्मणगढ़ के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में पदक जीते:ऋद्धिमा ने स्वर्ण, गौरव ने दो कांस्य पदक अपने नाम किए

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के दो युवा कराटे खिलाड़ियों ने 21वीं डब्ल्यूकेआई इंटरनेशनल कराटे चैम्पियनशिप 2025 में पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता 29 और 30 नवंबर को गुजरात के वडोदरा में आयोजित की गई थी, जिसमें कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का आज नगरवासियों ने स्वागत किया।

10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में वार्ड 38, एसडीएम कोर्ट रोड निवासी ऋद्धिमा चंद्रकांत शर्मा ने कुमिते स्पर्धा में स्वर्ण पदक और काता स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। ऋद्धिमा के पिता चंद्रकांत शर्मा और माता रुचिका शर्मा ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई।

6 से 8 वर्ष आयु वर्ग में वार्ड 19, तोदी कॉलेज रोड निवासी गौरव अनिल नाहरिया ने काता और कुमिते दोनों स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते। गौरव पिछले तीन वर्षों से कराटे का प्रशिक्षण ले रहे हैं और यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी। उनके पिता अनिल नाहरिया और माता भारती नाहरिया ने प्रशिक्षकों को धन्यवाद दिया। इस अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में जापान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और भारत सहित विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62