[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कमला मोदी कॉलेज में SFI का इकाई सम्मेलन:कार्यकारिणी बनी; अवंतिका अध्यक्ष, पूजा योगी महासचिव चुनी गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

कमला मोदी कॉलेज में SFI का इकाई सम्मेलन:कार्यकारिणी बनी; अवंतिका अध्यक्ष, पूजा योगी महासचिव चुनी गई

कमला मोदी कॉलेज में SFI का इकाई सम्मेलन:कार्यकारिणी बनी; अवंतिका अध्यक्ष, पूजा योगी महासचिव चुनी गई

नीमकाथाना : नीमकाथाना के कमला मोदी कॉलेज में छात्र संगठन एसएफआई का इकाई सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में एसएफआई राज्य संयुक्त सचिव विक्रम यादव मौजूद रहे। विक्रम यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सार्वजनिक शिक्षा को बचाने और शोषण मुक्त, समान शिक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने देश और प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरुद्ध संगठित होकर मजबूत लड़ाई लड़ने पर भी जोर दिया।

समस्याओं पर संघर्ष करने का संकल्प लिया

सम्मेलन में नई इकाई कमेटी ने आगामी समय में नई शिक्षा नीति को रद्द करवाने, कमला मोदी महाविद्यालय में एनसीसी शुरू करवाने, विज्ञान वर्ग में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करवाने, पीटीआई नियुक्त करवाने और एसटी कैंप लगवाने जैसी समस्याओं के खिलाफ विद्यार्थियों के साथ मिलकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

एसएफआई नीमकाथाना की जिला संयुक्त सचिव किरण सैनी ने बताया कि छात्र संगठन एसएफआई का इतिहास संघर्षों से भरा रहा है। यह संगठन हमेशा विद्यार्थियों के हक और अधिकारों की लड़ाई के लिए महाविद्यालय में सक्रिय रहता है।

अध्यक्ष समेत कई पदों पर हुई नियुक्ति

एसएफआई नीमकाथाना जिला कमेटी सदस्य कशिश ने 15 सदस्यीय कमेटी का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसमें अवंतिका को अध्यक्ष और पूजा योगी को महासचिव चुना गया। निकिता कंवर, रिंकू बगड़िया और मोनिका सैनी इकाई उपाध्यक्ष बनीं, जबकि चंचल प्रिया सैनी और तनु भार्गव संयुक्त सचिव चुनी गईं। तीजा वर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। संगीता कुमावत, प्रिया, हीना योगी और सोनल सहित अन्य को कमेटी सदस्य के रूप में चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवंतिका ने सभी को विश्वास दिलाया कि वह अपनी टीम को एक परिवार की तरह जोड़कर रखेंगी और महाविद्यालय में विद्यार्थियों की प्रत्येक समस्या का समाधान सुनिश्चित करेंगी। इसके बाद उन्होंने सम्मेलन के समापन की घोषणा की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व इकाई अध्यक्ष कशिश, तीजा, किरण, टीना, रिंकू, पलक, खुशी, काजल, हंसा, मोनिका, अनीता, सुनीता, दीपिका सहित कई अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62