[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएमएचओ ने एमएलसी व पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑनलाइन करने के निर्देश, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीएमएचओ ने एमएलसी व पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑनलाइन करने के निर्देश, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

सीएमएचओ ने एमएलसी व पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑनलाइन करने के निर्देश, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने गुरुवार को सीएमएचओ सभागार में सभी बीसीएमओ व संस्थान प्रभारियों की बैठक लेकर एमएलसी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब ऑनलाइन भेजने के निर्देश दिए। बैठक में मेडलीपार पोर्टल पर रिपोर्ट तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

डॉ. गुर्जर ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय और निदेशक जन स्वास्थ्य के निर्देशों के तहत अब सभी अधिकृत संस्थानों को रिपोर्ट ऑनलाइन ही प्रस्तुत करनी होगी। पुलिस विभाग ने भी रिपोर्ट ऑनलाइन प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में बीडीके अस्पताल के मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. संजय एचरा व एफएसएल विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर ने अधिकारियों को ऑनलाइन रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया समझाई।

सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक प्रभारी अपनी लीगल रिपोर्ट के लिए स्वयं जिम्मेदार होगा और न्यायालय में सही जानकारी प्रस्तुत करना आवश्यक है।

इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवर लाल सर्वा, डीएनओ अजय बलवदा सहित सभी बीसीएमओ और सीएचसी प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles