पिलानी में नाबालिग दुष्कर्म: 7 लोग भूख हड़ताल पर:पुलिस पर लगाए कार्रवाई नहीं करने के आरोप, विधायक काला ने भी की कार्रवाई की मांग
पिलानी में नाबालिग दुष्कर्म: 7 लोग भूख हड़ताल पर:पुलिस पर लगाए कार्रवाई नहीं करने के आरोप, विधायक काला ने भी की कार्रवाई की मांग
पिलानी : पिलानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज भीम आर्मी के 7 लोगों ने बुधवार से पंचवटी के पास डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
अनशनकारियों के समर्थन में पिलानी विधायक पीतराम काला भी धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। विधायक काला ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता है और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भूख हड़ताल शुरू करने वालों में सत्यवान इनदासर, सोमबीर आजाद, विकास आल्हा, रवि मरोड़िया, प्रीतम बिजोली, मनोज कुमार और मदनलाल शामिल हैं।
अनशनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इसी नाराजगी के चलते पहले आंदोलन शुरू किया गया और बाद में सभी ने भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया।
फिलहाल प्रशासन की ओर से अनशनकारियों से बातचीत की कोशिश की जा रही है। इससे पहले एडिशनल एसपी फूलचंद मीणा ने भी अनशन स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बात की थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035310


