नुहनिया गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव:ग्रामीण परेशान, नाली निर्माण में देरी पर दी आंदोलन की चेतावनी
नुहनिया गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव:ग्रामीण परेशान, नाली निर्माण में देरी पर दी आंदोलन की चेतावनी
बुहाना : बुहाना के काजला पंचायत स्थित नुहनिया गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। गंदे पानी की उचित निकासी न होने के कारण भुरीवास और जैतपुर को जोड़ने वाला यह रास्ता दलदली हो गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राहगीरों को रोजाना बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए इस रास्ते से निकलना विशेष रूप से मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से जमा यह गंदा पानी स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी पैदा कर रहा है।
काजला सरपंच ने बताया कि बजट उपलब्ध न होने के कारण नाली निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। वहीं, ग्राम विकास अधिकारी ने आश्वासन दिया कि नाली निर्माण जल्द करवाया जाएगा और इसकी प्रक्रिया जारी है।
नुहनिया के वार्ड पंच वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बार-बार अवगत कराने के बावजूद इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जलभराव की समस्या का निपटारा नहीं किया गया, तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर नाली निर्माण की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2076471


