[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्यामसर तेजाजी महाराज मंदिर निर्माण पर बैठक:165 फीट ऊंचा गुंबद बनेगा,मंदिर निर्माण का पोस्टर विमोचन हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

क्यामसर तेजाजी महाराज मंदिर निर्माण पर बैठक:165 फीट ऊंचा गुंबद बनेगा,मंदिर निर्माण का पोस्टर विमोचन हुआ

क्यामसर तेजाजी महाराज मंदिर निर्माण पर बैठक:165 फीट ऊंचा गुंबद बनेगा,मंदिर निर्माण का पोस्टर विमोचन हुआ

चिड़ावा : चिड़ावा तहसील के क्यामसर गांव में लोक देवता तेजाजी महाराज का मंदिर राष्ट्रीय जाट महासंघ के तत्वावधान में इस मंदिर का निर्माण प्रस्तावित है। इस संबंध में सूरजगढ़ रोड स्थित भूकर फार्म हाउस पर सर्व समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र क्यामसरिया ने की।

क्यामसरिया ने बताया कि मंदिर परिसर में तेजाजी महाराज की 165 फीट ऊंचे शिखर (गुंबद) का निर्माण किया जाएगा। यह मंदिर पांच बीघा भूमि के विस्तृत क्षेत्र में बनाया जाएगा। बैठक के दौरान सुरेश भूकर ने मंदिर निर्माण का पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

पोस्टर विमोचन के दौरान राष्ट्रीय जाट महासंघ और अन्य सामाजिक संगठनों के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। इनमें राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र क्यामसरिया, कंवरपाल बलवदा (जिला समाज महामंत्री), कुलदीप मान (जिला प्रभारी), विक्रम लांबा (युवा तेजा सेना ब्लॉक अध्यक्ष), हरीश फोगाट (ब्लॉक सचिव), कैप्टन सुरेंद्र महला (ब्लॉक उपाध्यक्ष), शिक्षाविद रामसिंह नेहरा, उत्तम पुनिया, विजय पहलवान, करणसिंह बाल्याण, राकेश चौधरी, अमित झाझड़िया, संदीप मान, कुलदीप मील, सुबेसिंह यादव और युवा प्रवक्ता विकास पायल प्रमुख थे।

Related Articles