[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर:220 मरीजों का हुआ उपचार, दवाएं वितरित कर परामर्श दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर:220 मरीजों का हुआ उपचार, दवाएं वितरित कर परामर्श दिया

खेतड़ीनगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर:220 मरीजों का हुआ उपचार, दवाएं वितरित कर परामर्श दिया

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के केसीसी अस्पताल में गुरुवार को एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। केसीसी प्रोजेक्ट की सीएसआर योजना के तहत आयोजित इस शिविर में 220 मरीजों का उपचार किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथियों में केसीसी के महाप्रबंधक (खदान) पी.डी. बोहरा, डॉ. अंशुल कुमार गुप्ता, डॉ. खुशवंत चक्रवती और डॉ. आदिल खान शामिल थे। अतिथियों ने फीता काटकर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।

जीडी गुप्ता ने बताया कि केसीसी प्रोजेक्ट की सीएसआर योजना के तहत नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने जन सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। गुप्ता ने बताया कि सीएसआर योजना के अंतर्गत प्रतिमाह दो सौ टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित की जा रही है।

विपिन शर्मा ने बताया कि शिविर में जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुल कुमार गुप्ता, फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. खुशवंत चक्रवती और डॉ. आदिल खान ने अपनी सेवाएं दीं। इनके अतिरिक्त, केसीसी अस्पताल के डॉ. रजनीश, डॉ. रश्मि और डॉ. राकेश ने भी मरीजों का उपचार किया।

डॉ. भानु के अनुसार, ये निशुल्क चिकित्सा शिविर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक केसीसी अस्पताल में लगाया गया था। इसमें 220 रोगियों की निशुल्क जांच की गई, दवाएं वितरित की गईं और परामर्श प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मनीष गवई, वी.के. इंद्रा, वी.बी. गुप्ता, डॉ. गोपाल राठी, ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना, केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी, केसीएमएस महामंत्री श्यामलाल सैनी, अध्यक्ष रामलाल वर्मा, राजकुमार बाडेटिया, मोहम्मद उस्मान, विपिन शर्मा, घनश्यामदास, मुन्नालाल जैदिया, हसरत हुसैन, बाबूलाल सैनी, मनोज लामोरिया, पार्वती देवी और सुधा शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles