[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हर्षनिया में बाइक फिसलने से युवक की मौत:रानोली के पास 19 वर्षीय अजय कुमावत ने गंवाई जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

हर्षनिया में बाइक फिसलने से युवक की मौत:रानोली के पास 19 वर्षीय अजय कुमावत ने गंवाई जान

हर्षनिया में बाइक फिसलने से युवक की मौत:रानोली के पास 19 वर्षीय अजय कुमावत ने गंवाई जान

रानोली : रानोली के निकटवर्ती ग्राम हर्षनिया में एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक बेकाबू होकर फिसल गई थी। मृतक की पहचान श्रीमाधोपुर निवासी सागरमल कुमावत के पुत्र अजय कुमावत के रूप में हुई है। अजय पिछले पांच-छह वर्षों से सांगरवा में रह रहा था और अपने मामा मामराज की दुकान पर बाइक सर्विस का काम करता था।

जानकारी के अनुसार, अजय सांगरवा से खाना खाने के लिए हर्षनिया जा रहा था। हर्षनिया से लगभग 400 मीटर पहले उसकी बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। इस दुर्घटना में अजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर गोकुलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में बाइक का बेकाबू होकर फिसलना ही हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini