[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दांतारामगढ़ में ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर से टेंपो चोरी:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, चोर पहले अलाव तापता दिखा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

दांतारामगढ़ में ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर से टेंपो चोरी:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, चोर पहले अलाव तापता दिखा

दांतारामगढ़ में ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर से टेंपो चोरी:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, चोर पहले अलाव तापता दिखा

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ में दांता रोड पर स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर से लोडिंग टेंपो चोरी हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति पहले अलाव तापता और फिर टेंपो चुराकर ले जाता दिखाई दे रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में अलाव तापता दिखा चोर

पुलिस के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब 3:50 बजे श्री बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर हुई। सीसीटीवी फुटेज में चोर पहले पास की एक होटल के बाहर अलाव तापता है। इसके बाद वह ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर खड़े वाहनों के चक्कर लगाता है और फिर लोडिंग टेंपो को स्टार्ट कर रामगढ़ कस्बे की ओर ले जाता हुआ दिखा।

ट्रांसपोर्ट कंपनी और लोडिंग टेंपो के मालिक चेनाराम बाज्या पुत्र डुंगा राम ने पुलिस थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनका टाटा एस लोडिंग टेंपो (RJ14GN3345) 3 दिसंबर 2025 की शाम को ऑफिस के बाहर खड़ा किया गया था।

चेनाराम बाज्या ने बताया कि 4 दिसंबर 2025 की सुबह जब वे ऑफिस आए, तो टेंपो गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के बाद जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी व टेंपो की तलाश कर रही है। यह घटना पुलिस थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62