सो रही 15 महीने की बच्ची को JCB ने कुचला,मौत:पास में काम कर रहे थे माता-पिता, सीकर में कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा
सो रही 15 महीने की बच्ची को JCB ने कुचला,मौत:पास में काम कर रहे थे माता-पिता, सीकर में कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में 15 महीने की बच्ची को जेसीबी से कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा धोद थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव में इंडियन ऑयल सब स्टेशन के निर्माण स्थल पर हुआ।बच्ची के माता-पिता उसे निर्माण स्थल के पास सुलाकर काम कर रहे थे। इसी दौरान, एक जेसीबी ने बच्ची को कुचल दिया। अब शव को लोसल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों ने जेसीबी ड्राइवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

इंडियन ऑयल का सब स्टेशन बन रहा धोद थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया- शाहपुरा गांव में इंडियन ऑयल का सब स्टेशन बन रहा है। ऐसे में यहां पर वर्तमान में बिल्डिंग बनाई जा रही है। यहां पर मजदूरी करने के लिए मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के ग्रामीण इलाके से मजदूर आए हुए हैं। इनमें मजदूर उदयभान भी अपने परिवार के साथ आया हुआ है।

धोद थानाधिकारी ने बताया- आज उदयभान और उसकी पत्नी दोनों कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे। उन्होंने अपनी 15 महीने की बेटी को वहां पर पास में ही सुला दिया था। इसी दौरान वहां जेसीबी आई, जिसने वहां पर सो रही 15 महीने की मासूम आयुषी को कुचल दिया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उदयभान 6 महीने से परिवार के साथ यहीं था।

थानाधिकारी अमर सिंह का कहना है कि परिजनों ने जेसीबी चालक के खिलाफ शिकायत दी है। मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन किया जाएगा। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले में जेसीबी चालक फरार है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044151

