[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पोदार कॉलेज के असिसटेन्ट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार शर्मा को मिलेगा ‘‘अटल सार्क गौरव अवार्ड’’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

पोदार कॉलेज के असिसटेन्ट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार शर्मा को मिलेगा ‘‘अटल सार्क गौरव अवार्ड’’

पोदार कॉलेज के असिसटेन्ट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार शर्मा को मिलेगा ‘‘अटल सार्क गौरव अवार्ड’’

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक ​

नवलगढ़ : भारत की शक्ति को वैश्विक स्तर पर बढाने वाले संगठन अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से सार्क राष्ट्रों के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सात दिसम्बर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ति का शुभारम्भ कार्यक्रम जयपुर में होगा। मंच के संयोजक एडवोकेट डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया की डॉ. अनिल कुमार शर्मा, असिसटेन्ट प्रोफेसर हिन्दी, सेठ जी. बी. पोदार कॉलेज, नवलगढ का इस समारोह में मंच के प्रेरणा स्रोत अतिथियो द्वारा अटल सार्क गौरव अवार्ड से अभिनन्दन किया जाएगा।

अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुनः उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद् स्थापित हो, भारत को सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले, अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय बनाया जाए को बढावा देने पर आमन्त्रित किया गया है।

मंच के समारोह अध्यक्ष एच. सी. गणेशिया प्रसिद्ध कानूनविद् एवं ग्लोबल चांसलर रोमा इन्टरनेशनल कल्चर विश्व विद्यालय नई दिल्ली ने बताया की डॉ. अनिल कुमार शर्मा का चयन कर्म स्थली से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोकन करने पर इनके द्वारा किए जा रहे नवाचारो के कार्यो को आगे बढाने के लिए भारत रत्न के सम्मान में होने वाले समरोह में ‘‘अटल सार्क गौरव अवार्ड’’ से 25 राष्ट्रो के राष्ट्र ध्वजो (भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रिया, क्रोएटिया, फिनलैण्ड़, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, इजराईल, मैकड़ोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड़, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल ड़ेनिश, श्रीलंका, मालदीव, किर्गिजस्तान, फिलस्तीन, फिजी) के सानिध्य में अभिनन्दन किया जाएगा। डॉ. अनिल कुमार शर्मा द्वारा भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा, पंचशील सिद्धान्तो पर अपना उद्बोधन देकर समारोह को सम्बोधित कर मंच की कार्ययोजना को वैश्विक स्तर पर बढाने में सहयोग करेंगे।

Related Articles