[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्र संगठन एसएफआई ने मुख्यमंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

छात्र संगठन एसएफआई ने मुख्यमंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

छात्र संगठन एसएफआई ने मुख्यमंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

​नवलगढ़ : छात्र संगठन एसएफआई ने मोरारका राजकीय महाविद्यालय, नवलगढ़ में NCC शुरू करने सहित 4 सूत्री मांगों को लेकर तहसील अध्यक्ष कर्मवीर गुर्जर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

तहसील महासचिव अरुण मिश्रा ने कहा कि महाविद्यालय में जल्द से जल्द NCC शुरू की जाए। कॉलेज कमेटी अध्यक्ष अमित सैनी ने बताया कि UG में इतिहास व उर्दू विषय व PG में भूगोल व राजनीति विज्ञान विषय शुरू किया जाए। छात्र नेता आशीष मीणा ने कहां की खेल विश्वविद्यालय शुरू किया जाए।

इस दौरान तहसील अध्यक्ष कर्मवीर गुर्जर ने कहा कि छात्र संगठन SFI लंबे समय से इन मांगों को लेकर आंदोलनरत है समय रहते इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो छात्र संगठन उग्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राजस्थान सरकार व प्रशासन की होगी।

इस दौरान कर्मवीर गुर्जर अरुण मिश्रा,अमित सैनी, अंकित सैन, राहुल सैनी, आशीष मीणा, पूजा, मुस्कान, जिज्ञासा, नेहा, विजय सिंह, अंकित कुमार, लोकेश, पवन कुमार सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22