सुजानगढ़ में पानी की सप्लाई को लेकर फूटा आक्रोश:जलदाय विभाग के AEN को चेंबर में बंद किया, आश्वासन के बाद खोला
सुजानगढ़ में पानी की सप्लाई को लेकर फूटा आक्रोश:जलदाय विभाग के AEN को चेंबर में बंद किया, आश्वासन के बाद खोला
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के नया बास क्षेत्र में पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने जलदाय विभाग के एईएन ऑफिस पहुंचकर AEN सुनील कुमार का घेराव किया।
AEN ने संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्षद मनीष दाधीच ने एक्सईएन कैलाश माली से फोन पर बात की। पार्षद ने बताया कि एक्सईएन ने फोन पर असमर्थता जताते हुए कहा कि आग से पानी नहीं आ रहा है। एक्सईएन के इस जवाब पर लोग गुस्सा गए और जिद-बहस करते हुए एईएन सुनील के ऑफिस को ताला लगाकर उनके चेंबर में ही बंद कर दिया।
पार्षद ने कहा-अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं और उनके रवैये से जनता और ज्यादा परेशान हो रही है। अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर जनता के साथ टाइम पास करने का काम कर रहे है। वहीं, मामले को लेकर एईएन ने बताया कि रतनगढ़ के पास पाइप लाईन टूटी हुई है, जिसके कारण ये दिक्कत खड़ी हुई है। आखिर 4 घंटे में पानी सप्लाई के आश्वासन के बाद लोगों ने ताला खोल दिया।
इस दौरान पार्षद दीनदयाल पारीक, मनीष दाधीच, नरेंद्र प्रजापत, पन्नालाल सोनी, प्रकाश सोनी, अमन जैन, गिरीश प्रजापत भागीरथ स्वामी राजकुमार शर्मा, हरि भोजक, मूलचंद शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033687


