[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर अस्पताल में जेबकतरी की वारदात:मां का इलाज कराने आए बुजुर्ग की जेब से 50 हजार की नकदी चुराकर युवक फरार, सीसीटीवी खंगाला

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

तारानगर अस्पताल में जेबकतरी की वारदात:मां का इलाज कराने आए बुजुर्ग की जेब से 50 हजार की नकदी चुराकर युवक फरार, सीसीटीवी खंगाला

तारानगर अस्पताल में जेबकतरी की वारदात:मां का इलाज कराने आए बुजुर्ग की जेब से 50 हजार की नकदी चुराकर युवक फरार, सीसीटीवी खंगाला

तारानगर : चूरू जिले के तारानगर स्थित राजकीय अस्पताल में मंगलवार दोपहर जेबकतरी की वारदात हुई। सोमसीसर गांव निवासी बुजुर्ग भूराराम शर्मा अपनी मां लक्ष्मी देवी का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर देवीलाल जोशी के चैंबर में एक्सरे दिखाने के बाद जब वे वापस जा रहे थे, तभी एक युवक ने उनकी जेब से 50 हजार रुपए नकद निकाल लिए और मौके से फरार हो गया।

भूराराम शर्मा ने बताया कि उनकी जेब में कुल एक लाख रुपए थे। युवक आधी राशि यानी 50 हजार रुपए लेकर भाग गया। घटना का पता चलते ही भूराराम ने तुरंत तारानगर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

Related Articles