[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व भारती स्कूल में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

विश्व भारती स्कूल में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व भारती स्कूल में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिंघाना : विश्व भारती स्कूल में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु प्रभावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई मानव शृंखला से हुई, जिसके माध्यम से एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया गया। इसके बाद पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छात्रों ने एड्स के कारण, लक्षण, संक्रमण के मार्ग और बचाव के उपायों को दर्शाते हुए जानकारीपूर्ण पोस्टर प्रस्तुत किए।

प्रातः कालीन सभा में विज्ञान शिक्षिका पूजा यादव ने विद्यार्थियों को एड्स से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, संक्रमण के तरीके और बचाव के उपायों के बारे में सरल व प्रभावी जानकारी दी। विद्यालय के निदेशक कृष्ण यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की भावना भी विकसित करते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin