[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेजेटी यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेजेटी यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न

129 शोधार्थियों ने किया प्रेजेंटेशन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में बहु-विषयी अनुशासन (Multidisciplinary Studies) के विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन (हाइब्रिड) सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के वंदन के साथ हुई। सेमिनार में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने जीवन शिक्षा और अनुशासन के सकारात्मक पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार ने स्वागत भाषण में कहा कि विश्वविद्यालय ज्ञान के आदान-प्रदान का उत्कृष्ट मंच है।
विश्वविद्यालय की ओर से चेयरपर्सन डॉ. विनोद टिबडेवाला ने भी अपने उत्साहवर्धक संबोधन से प्रतिभागियों को प्रेरित किया।

सेमिनार का संयोजन डॉ. अजीत कुमार ने किया, सह-संयोजन में डॉ. आरती पंवार और कम्प्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. केलापति पूनिया रहे। कार्यक्रम के संचालन व तकनीकी सहयोग में डॉ. नाजियाँ हुसैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दो दिवसीय सेमिनार में 220 शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। शनिवार को 64 तथा रविवार को 65 प्रतिभागियों ने अपने रिसर्च पेपर्स प्रेजेंट व पब्लिश किए।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय वक्ता डॉ. एस.के. सैनी (प्रधानाचार्य, गवर्नमेंट लॉ कॉलेज चूरू) और डॉ. अनील कुमार (डीन, लॉ विभाग, जेजेटी यूनीवर्सिटी) ने अपने विचार रखे। अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं में असीम कुमार मुखोपाध्याय (चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, नवोतिम कंसल्टिंग, महाराष्ट्र), सीए नागेश श्रीनिवासन (बंगलुरु/सीपीए ऑस्ट्रेलिया, दुबई), डॉ. इकराम कुरैशी, डॉ. विजय माला, डॉ. अर्चना तुकाराम भिसे, डॉ. मुनेश कुमार, डॉ. प्रभा रस्तोगी आदि शामिल रहे। सेमिनार के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की सराहना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin